
बीकानेर, 21 नवंबर। श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा रामदेव पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित राजेश ओझा के सान्निध्य में 11 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जो अल्प सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चला।
वीर हनुमान में तैलाभिषेक और बाबा का विशेष श्रृंगार
कार्यक्रम के दौरान वीर हनुमान में तैलाभिषेक और बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। यह आयोजन सभी मोहल्ला वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
दीपमाला का आयोजन
सायकालीन में सभी मोहल्ला वासियों ने अपने घरों से दीपक लेके दीपमाला का आयोजन किया, जिससे पूरा क्षेत्र रोशन हो गया।
आयोजक युवा मित्रगण
इस भव्य आयोजन के आयोजक युवा मित्रगण थे, जिन्होंने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।













