
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल के सानेहवाल-अमृतसर रेलखण्ड के मध्य स्थित लुधियाना स्टेशन के लुधियाना यार्ड में पुर्नविकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं प्रभावित रहेगीः-
रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 54603, हिसार-लुधियाना सवारी गाडी जो दिनांक 01.12.25 से 23.02.26 तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 54604, लुधियाना- हिसार सवारी गाडी जो दिनांक 01.12.25 से 23.02.26 तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना सवारी गाडी जो दिनांक 01.12.25 से 23.02.26 तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 54606, लुधियाना- हिसार सवारी गाडी जो दिनांक 01.12.25 से 23.02.26 तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 56635, हिसार-लुधियाना सवारी गाडी जो दिनांक 01.12.25 से 23.02.26 तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 54634, लुधियाना-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 02.12.25 से 24.02.26 तक (85 ट्रिप) लुधियाना के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा लुधियाना-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।













