Bikaner Live

अवकाश के दौरान किए जाने वाले कार्य के बदले उपार्जित अवकाश की मांग
soni

अवकाश के दौरान किए जाने वाले कार्य के बदले उपार्जित अवकाश की मांग

बीकानेर, 27 नवंबर 2025। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील बीकानेर जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि बीकानेर जिले के उपखंड अधिकारियों द्वारा रविवार को विद्यालय खुले रखने ओर SIR कार्य में सहयोग करने के पूरे स्टाफ के आदेश प्रसारित किए गए है जिनमें शिक्षकों द्वारा सहयोग तो किया जा रहा है पर ध्यान रहे कि विगत दो सप्ताह से शिक्षक बिना अवकाश के विद्यालय जा रहे है,एक तरफ परीक्षा दूसरी ओर SIR कार्य में सहयोग कर रहे है,संगठन ये मांग करता है कि शिक्षकों को क्षतिपूर्ति के रूप में अवकाश के दौरान काम के बदले उपार्जित अवकाश का आदेश जारी करे साथ ही SIR में अनेक शिक्षकों को BLO एवं सहायक BLO लगा दिया है तो कही हेल्प डेस्क के रूप में तो कही कार्यालयों में शिक्षकों को लगाया गया है जिससे शिक्षकों के मूल कर्त्तव्य बच्चों को पढ़ाने से दूर किया जा रहा है । शिक्षा निदेशक महोदय के परीक्षा कार्य के लिए दिए गए आदेश अनुसार BLO सहायक के रूप में लगाए गए शिक्षकों को आज दिनांक तक कार्यमुक्त भी नहीं किया है । विभाग एक तरफ शिक्षा के अलावा गैर शैक्षिक कार्य शिक्षकों से करवा रहा है दूसरी ओर शिक्षा अधिकारियों और मंत्री महोदय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने की बात कही जा रही है ऐसी स्थिति में शिक्षक कहा तक अपना कर्तव्य निभाए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!