Bikaner Live

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के 23 विद्यार्थियों का क्यूस्पाइडर्स कंपनी में हुआ चयन
soni



सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कंपनियों में शुमार व अग्रणी कंपनी क्यूस्पाइडर्स द्वारा  इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ईसीबी) में प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । जिसमें इंजीनियरिंग स्नातकों को आशाजनक कैरियर के अवसर प्रदान किए गए।
कॉलेज के समर्पित प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में सीएसई, ईई, ईसीई, एआईडीएस, मैकेनिकल, बीसीए और एमसीए, सहित विभिन्न विषयों के अंतिम वर्ष मैं अध्यनरत छात्रों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखी गई।
प्रक्रिया की शुरुआत एक प्रारंभिक योग्यता परीक्षा से हुई, जिसके बाद समूह चर्चा और गहन तकनीकी एवं मानव संसाधन साक्षात्कार हुए। क्यूस्पाइडर्स कंपनी के प्रतिनिधियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभा की उच्च क्षमता और छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की।
प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ विकास शर्मा ने बताया कि कुल 23 छात्रों का चयन हुआ जिनको ऑफर लेटर दिए गए । चयनित छात्रों का सालाना पैकेज योग्यता के आधार पर 5.50 से 9.50 लाख का है। ईसीबी बीकानेर के प्रिंसिपल डॉ. ओम प्रकाश जाखड़ ने छात्रों की उपलब्धियों पर अत्यधिक गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह सफल प्लेसमेंट अभियान हमारे संस्थान में प्रदान की जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता और उद्योग-संबंधित कौशल को उजागर करता है और अपने छात्रों के लिए 100% प्लेसमेंट सहायता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने सभी चयनित छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करी और अनिता चंदेल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!