Bikaner Live

ईसीबी में एआई/एमएल एवं साइबर फिजिकल सिस्टम्स पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शानदार समापन
soni

साइबर अपराध रोकथाम में तकनीकी महाविद्यालय बनेंगे पुलिस के मजबूत सहयोगी — मुख्य अतिथि आईजी हेमंत शर्मा

नवाचार और साइबर जागरूकता ही भविष्य की कुंजी—कुलगुरु प्रो. अनिल रंजन गर्ग का प्रेरक संदेश

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) बीकानेर के संघटक अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) भारत सरकार के इनफार्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस प्रोजेक्ट फेज 3 के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम “सिक्योरिटी इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग एंड साइबर फिजिकल सिस्टम्स” का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ। कार्यकर्म के संयोजक श्री राजकुमार चौधरी, डॉ. राहुल राज चौधरी तथा डॉ. अजय चौधरी थे !

समापन समारोह की अध्यक्षता बीटीयू के कुलपति प्रोफेसर अनिल रंजन गर्ग ने की, इस अवसर पर बीटीयू के वित्तीय अधिकारी श्री हनुमान प्रसाद जी भी मंच पर उपस्थित रहे , जबकि बीकानेर रेंज के आईजी पुलिस  श्री हेमंत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
साइबर सुरक्षा पर सहयोग: ईसीबी के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) ओपी जाखड़ ने सभी गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर खतरों के बीच, महाविद्यालय और पुलिस विभाग को मिलकर साइबर अपराधों की रोकथाम और समाधान के लिए काम करना चाहिए। मुख्य अतिथि श्री हेमंत शर्मा ने इस विचार का समर्थन करते हुए बीकानेर जिले के तकनीकी संस्थानों को आश्वासन दिया कि साइबर सेल और साइबर जागरूकता कार्यक्रमों में उनका सक्रिय सहयोग लिया जाएगा।
नई तकनीक और अनुसंधान पर जोर: कुलपति प्रोफेसर अनिल रंजन गर्ग ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संकाय सदस्यों को नए विचारों को बढ़ावा देने, जनमानस को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करने और नए अनुसंधान को प्रोत्साहन देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सार: कार्यक्रम के दौरान हुए व्याख्यानों का संक्षिप्त विवरण श्री राजकुमार चौधरी ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया की कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आयोजन किया गया ! उन्होंने बताया कि इस 5-दिवसीय FDP ने संकाय सदस्यों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक किया। विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञान साझा किया। मुख्य वक्ता श्री जमुना प्रसाद ने “एडवर्सियल अटैक्स” पर व्याख्यान दिया। श्री सत्येंद्र अहेलावत, असिस्टेंट प्रोफेसर, आईआईटी जम्मू ने “हार्डवेयर में ट्रोजन” के बारे में जानकारी दी। अन्य महत्वपूर्ण व्याख्यान में श्री निर्मल बोरान ने “प्रोसेसर डिजाइन में सुरक्षा” पर और श्रीमती सुमा  ने “न्यूरल नेटवर्क एवं एलएलएम (LLM)” के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अंत में, श्री अजय चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यों, वक्ताओं और सहयोगियों का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग, और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग  ईसीबी का विशेष सहयोग रहा। समापन समारोह में डॉ. नरपत सिंह शेखावत, डॉ. रणजीत सिंह शेखावत, डॉ. इंदु भूरिया आदि उपस्थित रहे.

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!