
बीकानेर, 28 नवम्बर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के तहत वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के चौथे दिन शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले हुए। देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्पर्धा को और गति प्रदान की।
शुक्रवार को पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास और जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए श्री सुधीश शर्मा ने विजेताओं को पदक प्रदान किए।
कुलगुरु डॉ. व्यास ने कहा कि बीकानेर अपनी मेजबानी और अतिथि सत्कार परंपरा को लेकर देश भर में विशेष पहचान रखता है। इन खेलों के आयोजन में भी बीकानेर ने अपनी इस विशेषता को दर्शाया है। सीए श्री शर्मा ने कहा कि खेल परिदृश्य में भी बीकानेर विशेष पहचान रखता है। यह आयोजन बीकानेर की इस पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगा।
स्पोर्ट्स मैनेजर श्री शमीम अहमद ने प्रतियोगिता की रूपरेखा, प्रबंधकीय व्यवस्था और परिणाम से जुड़ी जानकारी दी।
*यह रहे परिणाम*
*पुरुष 94 किग्रा वर्ग*
• स्वर्ण पदक:
अभिजीत पांडे–देश भगत विश्वविद्यालय, पंजाब
• रजत पदक:
कोमल कार्तिक–लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब
• कांस्य पदक:
एम. अशोक–आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय
*महिला 77 किग्रा वर्ग*
• स्वर्ण पदक:
खुशबू कुमारी –मगध विश्वविद्यालय
• रजत पदक:
नाइस्मोल थॉमस–कैलिकट विश्वविद्यालय, केरल
• कांस्य पदक:
सोवेता कुंडू–छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
• चौथा स्थान:
रीता–कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
*महिला 86 किग्रा वर्ग*
• स्वर्ण पदक:
मगनिति कीर्ति –कलिंगा विश्वविद्यालय
• रजत पदक:
वैष्णवी संतोष–सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र
• कांस्य पदक:
मुस्कान–कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा
• चौथा स्थान:
जीवन लता–पंजाब विश्वविद्यालय
*पुरुष वर्ग 110 kg*
• स्वर्ण पदक:
योगेंद्र सिंह–लवली पंजाब यूनिवर्सिटी
• रजत पदक:
आकाश कौशल–गुरु काशी विश्वविद्यालय
• कांस्य पदक:
अमन चौधरी–देवी अहिल्या विश्वविद्यालय














