Bikaner Live

सुगम रेल संचालन हेतु चूरू- सादुलपुर रेलखंड के दूधवाखारा स्टेशन पर सब-वे कार्य
soni

रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं मार्ग परिवर्तित रहेगी

रेलवे द्वारा चूरू- सादुलपुर रेलखंड के दूधवाखारा स्टेशन पर सब-वे कार्य निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14897, बीकानेर -हिसार रेलसेवा जो दिनांक 02.12.25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 03.12.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो दिनांक 02.12.25 को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार – चूरू  के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 03.12.25 को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 03.12.25 को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर – बीकानेर  के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 03.12.25 को बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर- सादुलपुर  के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 02.12.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 03.12.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

*नोटः- पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाडी संख्या 54604/54605, लुधियाना-चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 01.12.25 से 23.02.26 तक रद्द रहेगी।*

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 19813, कोटा-सिरसा रेलसेवा जो दिनांक 04.12.25, 06.12.25 व 08.12.25 को कोटा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सीकर, लोहारू, सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नवलगढ, डूंडलोद मुकन्दगढ, झुंझुनू, चिडावा,  सुरजगढ व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!