Bikaner Live

उर्वरक आपूर्ति में नहीं आएगी कमी, पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध-अतिरिक्त निदेशक कृषि
soni


बीकानेर, 28 नवम्बर। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) त्रिलोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक आत्मा सभागार कृषि भवन में शुक्रवार को आयोजित हुई।
अतिरिक्त निदेशक कृषि ने उर्वरक उपलब्धता, आपूर्ति, वितरण व उपलब्ध स्टाक की स्थिति की समीक्षा की। जोशी ने बताया कि रबी सीजन में जिले में लगभग 70-80 प्रतिशत बुवाई हो चुकी है। किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति हेतु सरकार द्वारा सशक्त प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को उर्वरकों की निर्बाध, पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्धता से कार्य करें। बीकानेर में यूरिया की कुल मांग 80 हजार 500 मेट्रिक टन के विरुद्ध अब तक 20 हजार 966 मेट्रिक टन आपूर्ति हो चुकी है व 6 हजार 930 मेट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध है। एसएसपी की कुल मांग 35 हजार मेट्रिक टन के विरुद्ध अब तक 3 हजार 161 मेट्रिक टन आपूर्ति हो चुकी है व 3 हजार 611 मेट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध है। डीएपी की मांग 33 हजार 500 मेट्रिक टन के विरुद्ध अब तक 15 हजार 868 मेट्रिक टन आपूर्ति हो चुकी है व 2 हजार 248 मेट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध है। एनपीके की कुल मांग 7 हजार 300 मेट्रिक टन के विरुद्ध अब तक 1 हजार 595 मेट्रिक टन आपूर्ति हो चुकी है व 1190 मेट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध है। जोशी ने कृषि आदान निरीक्षकों को निर्देशित किया कि उर्वरक के शत-प्रतिशत् लक्ष्यों की प्राप्ति निरीक्षक वार पूर्ण करें व क्षेत्र में समुचित उर्वरक वितरण सुनिश्चित करें। बीकानेर में उर्वरक की समुचित व्यवस्था व वितरण सुनिश्चित करने हेतु व उच्च गुणवत्ता का कृषि आदान कृषकों को उपलब्ध हो इसलिए विभागीय अधिकारियों को फील्ड में निरंतर निरक्षण हेतु निर्देश दिए। बैठक में कृषि, उद्यान, आत्मा एवं अन्य सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!