
सामाजिक सेवा कार्यो और मानव मात्र के आहत हृदय को राहत देने में सदैव तत्पर और अग्रणी रहने वाले मूलवास सीलवा गांव के गोसेवी संत श्री पदमाराम कुलरिया के तीनों यशस्वी पुत्र कानाराम शंकर धर्म कुलरिया ने बागड़ी राजकीय चिकित्सालय नोखा में शल्य क्रिया संबंधी संपूर्ण उपकरण देकर नोखा के ग्रामीण एवं शहरी अंचल के लोगों को अनुपम सौगात प्रदान की है नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ की सद प्रेरणा से राजकीय चिकित्सालय में यह शल्य संबंधी सुविधा शीघ्र ही आरंभ हो जाएगी, जिससे रुग्ण एवं पीड़ित लोगों को बीकानेर या अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा ।
शल्य चिकित्सक डॉक्टर विनोद घोड़ेला ने बताया कि शल्य क्रिया संबंधी लेप्रोस्कोपिक आवश्यक उपकरण न होने की वजह से आमजन को सहज सुलभ चिकित्सा की कमी खल रही थी और पदम ग्रुप द्वारा आवश्यक सभी उपकरण उपलब्ध करवाने से छोटे-बड़े अधिकतर ऑपरेशंस यही हो सकेंगे ,जो नोखा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की बात है ।
इस अवसर पर बागड़ी चिकित्सालय की टीम ने पद्म स्मारक एवं पदम पैलेस का अवलोकन कर वहां के शांत सौम्य एवं मनोहारी परिवेश में सुकून अनुभूत किया ।
डॉ जय नारायण विश्नोई ने बताया कि ऐसी देवरमण एवं मनोहारी प्रेरणा प्रद स्थान पर आने से मानव सेवा करने का मनोबल और संकल्प और अधिक दृढ़ होता है।
पदम ग्रुप के कानाराम शंकर व धर्म कुलरिया ने सभी चिकित्सक टीम का सम्मान किया और बताया कि संत जी के द्वारा बताए सद मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं हम कुछ नहीं कर रहे जो भी कार्य हो रहे हैं भगवान और पिता जी की प्रेरणा से संपन्न हो रहे हैं शंकर कुलरिया ने लेप्रोस्कोपिक प्रोजेक्ट के लिए युवा उद्यमी पुखराज कुलरिया को उपकरण संबंधी जानकारी लेने एवं इस कार्य को शीघ्र क्रियान्वित कर बागड़ी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य सौंपा।
उल्लेखनीय है नागरिक सेवा संस्थान 1997 से बागड़ी अस्पताल में चिकित्सा संबंधी सेवा कार्यों के लिए सेवाएं सुलभ करवाने के लिए दानदाता एवं भामाशाहों को प्रेरित कर यह सेवाकर्म निरंतर करता आ रहा है। इस अवसर पर बागड़ी चिकित्सालय के डॉ. विनोद घोड़ेला, शल्य चिकित्सक
डॉ. जय नारायण बिश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, ज़िला अस्तपाल नोखा।
डॉ.सुमित माचरा, अस्थि रोग विशेषज्ञ
डॉ.अमित चौहान, फिजीशियन
डॉ. रविन्द्र गोदारा, स्त्री रोग
करण उपाध्याय, ज़िला अस्पताल नोखा, कन्हैयालाल तापड़िया उपाध्यक्ष नागरिक सेवा संस्थान ,जयकरण चारण,श्याम भादू ट्रस्टी ,मनोज वर्मा ,भवानी शंकर, पप्पू सेन आदि उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मूलवास सिलवा के पूर्व भू अभिलेख निरीक्षक एवं राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी व सुरेन्द्र भट्टड़ ने देते हुए बताया की इस कार्य में अनुमानित 12 लाख की लागत आयेगी।














