Bikaner Live

पारीक चौक स्थित ज्ञानोदय भवन के सामने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन
soni


बीकानेर  ज्ञानोदय पारीक सार्वजनिक समिति के खिलाफ में आज समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और सदस्यों ने पारीक चौक स्थित ज्ञानोदय भवन के सामने एक शांतिपूर्ण लेकिन बड़ा धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध समिति के भवन ट्रस्ट में व्याप्त कथित अनियमितताओं और दुकान आवंटन की वर्तमान अपारदर्शी प्रक्रिया के विरोध में आयोजित किया गया था।
प्रदर्शनकारियों ने सर्वसम्मति से समिति के भवन ट्रस्ट के संचालन में हो रही अनियमितताओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उनकी मुख्य मांग दुकान आवंटन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना थी। समाज के लोगों ने जोर देकर कहा कि आवंटन प्रक्रिया पिछली बार की तरह लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आयोजित की जाए। इस प्रक्रिया को अपनाने से निष्पक्षता बनी रहेगी और सभी पात्र सदस्यों को समान अवसर प्राप्त हो किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछली बार की सफल लॉटरी प्रक्रिया को छोड़कर मनमाने तरीके से आवंटन करना अस्वीकार्य है।”
समिति सदस्यों ने ज्ञानोदय भवन में स्थित पुस्तकालय और वाचनालय को तुरंत पुनः खोलने की भावुक अपील की। उन्होंने बताया कि यह शैक्षणिक और वैचारिक केंद्र काफी समय से बंद पड़ा है,
समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी जायज़ मांगों पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया और भवन ट्रस्ट के कार्यों में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो यह विरोध प्रदर्शन आगे और तेज किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!