Bikaner Live

डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को जूते-जुराब वितरण

डाईयाँ नाल, बीकानेर

रा.उ.प्रा. विद्यालय डाईयाँ नाल, बीकानेर में बुधवार को जिलाधीश जयपुर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की अध्यापिका तारा स्वामी की प्रेरणा और प्रधाना अध्यापिका भारती पुरोहित के सहयोग से भामाशाह श्री राधेश्याम सोनी और श्री शिव नारायण सोनी द्वारा सभी विद्यार्थियों को सर्दी को ध्यान में रखते हुए जूते व जुराबें वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।

विद्यालय परिवार ने इस सेवा कार्य के लिए भामाशाह एवं सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और डॉ. सोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

— बीकानेर लाइव

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post