Bikaner Live

सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्था (दिल्ली) ने द्वारका प्रसाद सोनी को बीकानेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
soni


सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्था (दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र कुमार सोनी द्वारा राजस्थान राज्य अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी की अनुशंसा पर द्वारका प्रसाद सोनी पुत्र श्री कन्हैयालाल सोनी को बीकानेर जिला अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद सोनी को बीकानेर जिले की सभी तहसीलों में तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति करने तथा संस्था के महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 की प्रभावी अनुपालना के लिए सरकार व प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसके साथ ही सड़क पर लावारिस अवस्था में घूम रहे मानसिक विक्षिप्त व्यक्तियों का उपचार निःशुल्क सेवा अस्पतालों में कराना, पुलिस सहयोग से मानसिक रोगियों को रेस्क्यू कर जिला प्रशासन के आदेशानुसार राजस्थान मनोचिकित्सा केंद्र, जयपुर एवं मथुरादास माथुर चिकित्सालय, जोधपुर में भर्ती करवाना भी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारियों में शामिल है।

उल्लेखनीय है कि संस्था वर्ष 2009 से मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 1987 एवं वर्तमान मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 के तहत मानसिक रोगियों के हितार्थ कार्य कर रही है। वर्तमान में सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्था, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, राजस्थान सरकार में राज्य सदस्य के रूप में भी सेवाएँ दे रही है।

संस्था को आशा है कि द्वारका प्रसाद सोनी अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाज एवं संस्था हित में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!