नोखा l नोखा में श्री कृष्ण मंदिर में कल प्रातः 9:30 बजे सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत गीता भारत देश की एक ऐसी अनमोल धरोहर है जो प्राणी मात्र को आनंदमय और संस्कार युक्त जीवन जीने की कला सिखाती है। गीता का हर एक श्लोक जीवन के हर पथ पर हमारा मार्गदर्शन प्रदान करता हैं। इसलिए ऐसी महान संस्कृति एवं विरासत का ज्ञान हमारे देश के युवा एवं किशोर पीढ़ी को करवाना हमारा पुनीत दायित्व बनता है। इसी क्रम में सोमवार 1 दिसंबर 2025 एकादशी के शुभ अवसर व गीता जयंती पर गीता का सामूहिक पाठ का आयोजन श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में होगा।
इस अवसर पर नोखा सत्संग समिति के प्रमुख जगदीश प्रसाद खत्री, राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इंदरचंद मोदी व मानव प्रबोधन प्रन्यास द्वारा आयोजित गीता ज्ञान परीक्षा के नोखा प्रभारी पवन चांडक ने नोखा के सभी धर्म प्रेमी जनों से आग्रह किया कि गीता जयंती के इस पावन पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण मे सुबह 9.30 बजे पधार कर गीता के सामूहिक पाठ का पुण्य लाभ लेवे।













