Bikaner Live

गीता जयंती पर विशेष आयोजन कल, रामकिशोर तिवारी ने दिया आमंत्रण*
soni


बीकानेर, 30 नवम्बर। 
गीता जयंती के पावन अवसर पर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति  के राष्ट्रीय प्रधान सेवक रामकिशोर तिवारी ने बीकानेर के विभिन्न मंदिरों में जाकर कृष्ण भक्तों को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रतियां भेंट कीं। उन्होंने मुरली मनोहर धोरे पर आगामी होने वाले विशेष आयोजन के लिए भक्तों को आमंत्रित किया।

तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन गीता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और सनातन संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने समिति की *भारत भर की सभी इकाइयों* को निर्देशित किया है कि वे गीता जयंती के उपलक्ष में या तो स्वयं आयोजन करें या अपने क्षेत्र में हो रहे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस पहल को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है और आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!