Bikaner Live

ज्ञानोदय पारीक सार्वजनिक समिति के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन — तीसरा दिन
soni



आज ज्ञानोदय पारीक सार्वजनिक समिति के खिलाफ जारी धरना-प्रदर्शन के तीसरे दिन पारीक समाज की बुद्धिजीवी महिलाओं एवं महिला समिति की सदस्याओं ने बड़ी संख्या में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं में श्रीमती अध्यक्ष अनुराधा जी पारीक ,मन्जू पारीक जी ,सुमन जी पारीक ,रेणू जी पारीक,यशोदा जी पारीक
किरणजी पारीक ,उषा जी पारीक ,शक्तिजी पारीक व समस्त महिला समिति ने समाज से जुड़ी अपनी कई महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट समस्याओं को विस्तार से साझा किया। समाज के गणमान्य सदस्यों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा यह भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए सार्थक और ठोस प्रयास किए जाएंगे।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने के आश्वासन ने समाज के भीतर एकता, जागरूकता एवं सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!