Bikaner Live

राज्य सरकार के दो वर्ष: विकास रथों का किया संचालन
soni


बीकानेर, 14 दिसम्बर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर विकास रथों का संचालन रविवार को भी जारी रहा। बीकानेर पश्चिम विधानसभा के मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां के पेम्पलेट पत्रक  और पुस्तकें वितरित की गई।  आमजन से सुझाव पत्र भी सुझाव पेटी में एकत्रित किए गए। बीकानेर पश्चिम की विधानसभा सेवा पखवाड़ा के विधानसभा संयोजक एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा विकसित राजस्थान, बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान मूल मंत्र को शिरोधार्य रखते हुए सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है।
एलईडी मोबाइल वैन विकास रथ बीकानेर पश्चिम विधानसभा में मुक्ता प्रसाद क्षेत्र में राजस्थान आवासन मंडल कार्यालय, सामुदायिक भवन, मुक्ता प्रसाद हॉस्पिटल, मुक्ता प्रसाद पुलिस स्टेशन, पुगल रोड सब्जी मंडी क्षेत्र में आमजन को दुकानदारों को घर-घर, सब्जी मंडी में सरकार की उपलब्धियां के पत्रक वितरित किए गए।
इस मौके पर बीकानेर पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सड़कें, नालियां आदि मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है।
श्रीमती सुमन छाजेड ने कहा कि सरकारी योजनाओं और  उपलब्धियां को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें, जिससे आमजन को लाभ पहुंचेगा।
श्री श्याम सिंह हाडला ने कहा कि राजस्थान सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित कर सरकार की उपलब्धियां बताइ और आम जन से सुझाव  के पत्रक सुझाव पेटी में डलवाए।
श्री किशन चौधरी ने कहा कि सरकार में सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण, मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत निशुल्क बीमा और मोबाइल वेटरनरी यूनिट जैसी सेवाओं के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को संबल मिला है।
पूर्व महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि राजस्थान सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र के 70 प्रतिशत काम 2 साल में ही पूर्ण कर दिए हैं। 
विकास रथ के कार्यक्रम की इस यात्रा में इस ओम कुमावत, कपिल शर्मा, अर्जुन कुमावत, गगन भाटी, जितेंद्र सिंह राजवी, सुभाष पुरोहित, रितेश सिंह, पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा, अंकित भारद्वाज,आनंद सोनी, चंद्र प्रकाश स्वामी, नेमीचंद कुलड़िया, दिनेश शर्मा, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, पंकज पवार, अनिल पुरोहित आदि साथ रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!