
बीकानेर। पंचम पीठाधीश्वर जगद्गुरु गोस्वामी श्री कावभाचार्य महाराज श्री (कामवान बाले) के आशीर्वाद से एवं गो. श्री विठ्ठलनाथ जी (श्री व्रजांगबाबा) के सानिध्य में 12 से 14 दिसम्बर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत श्री विठ्ठलेश महोत्सव नामरनाख्य/ पुरुषोत्तम यज्ञ शुक्रवार 12 दिसम्बर को प्रातः 9 से 12.30 बजे तक श्री राजरतनबिहारी जी मंदिर प्रभुचरण श्री विदुलेश उत्सव तिलक आरती शनिवार 13 दिसम्बर को प्रातः 10 बजेश्री दाऊजी मंदिर प्रातः 11 बजे श्री राजरतनबिहारी जी मंदिर में एवं मनोरथ दर्शन शनिवार 13 दिसम्बर सांय 6 बजे श्री राजरतन बिहारी जी मंदिर में एवं अन्नकूट महोत्सव एवं दर्शन रविवार 14 दिसम्बर को श्री राजरतन बिहारी जी मंदिर में गोवर्धन पूजा प्रातः 11 बजे अत्रकूट दर्शन दोपहर 3.30 बजे से सांय 6 बजे तक इसके बाद वैष्णव महाप्रसादी का आयोजन किया गया।













