नोखा । यहाँ राजकीय बागड़ी जिला अस्पताल, नोखा में आज सोमवार 15 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल परिसर में कमरा नम्बर 91 में रक्तदान महावीर इंटरनेशनल यूथ केन्द्र एव बागड़ी राजकीय अस्पताल, नोखा के संयुक्त तत्वाधान में होगा। महावीर इंटरनेशनल यूथ केन्द्र और अस्पताल प्रभारी डा० शुनील बोथरा ने आम जन से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने का आग्रह करते हुए कहा है कि रक्तदान आपका रक्त जरूरतमंद लोगों का जीवन बचा सकता है। अधिकाधिक जन अपना रक्तदान करके मानव सेवा का पुण्य लाभ कमावें।















