Bikaner Live

आज से मल मास प्रारंभ एक माह तक चलेगा अखंड हरि कीर्तन
soni


नोखा। धर्म नगरी नोखा में मुख्य बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर में सत्संग समिति नोखा द्वारा हर साल मल मास में एक माह तक होने वाला अखण्ड हरी किर्तन सोमवार 15 दिसम्बर से प्रारंभ होगा जो 15 जनवरी 2026 तक चलेगा। सत्संग समिति के जगदीश प्रसाद खत्री ने बताया कि अखंड हरी किर्तन अलग-अलग पारियों में चलेगा। दोपहर २ बजे से 4 बजे तक माता बहनों (महिलाओ) की पारी रहेगी। सभी सत्संग प्रेमी सनातनी भाई बहनों से आग्रह है कि हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी मल मास के अवसर पर आयोजित होने वाले अखंड हरी किर्तन में भाग लेकर पुण्य लाभ कमावे। ज्ञात रहे मल मास में श्रीराम संकीर्तन का विशेष लाभ बताया गया है। अतः अधिकाधिक संख्या में पधारकर पुण्य के भागी बने ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!