नोखा । यहाँ सत्संग समिति द्वारा हर एकादशी को मुख्य बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर में होने वाला श्री गीताजी का सामुहिक मूल पाठ आज सोमवार एकादशी के दिन प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ होगा। सत्संग समिति के जगदीश प्रसाद खत्री ने सभी सनातनी सत्संगी प्रेमी भाई- बहनों से आग्रह किया है कि अधिकाधिक संख्या में पधार कर श्री गीताजी के मूल पाठ में सम्मिलित हो कर पुण्य के भागी बने।













