Bikaner Live

बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो की तैयारियों को लेकर व्यापार उद्योग मंडल की आवश्यक बैठक आयोजित



आगामी बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो के सफल आयोजन को लेकर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रेड एक्सपो की संपूर्ण रूपरेखा, उद्देश्य एवं विस्तृत कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने की, जबकि मंडल के सचिव संजय जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ट्रेड एक्सपो की तैयारियों को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। गठित समितियों को आयोजन, प्रबंधन, प्रचार-प्रसार, स्टॉल आवंटन, वित्त, सुरक्षा एवं आगंतुक सुविधाओं से जुड़े दायित्व सौंपे गए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक्सपो के माध्यम से स्थानीय एवं क्षेत्रीय व्यापारियों, उद्योगों, स्टार्टअप्स एवं हस्तशिल्प को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही एक्सपो से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित होने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना जताई गई।

आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग एवं आगंतुक सुविधाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए जाने पर भी सहमति बनी। उपस्थित सदस्यों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार कर उन्हें कार्ययोजना में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया, जिससे ट्रेड फेयर एक्सपो को अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाया जा सके।

व्यापार उद्योग मंडल ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, व्यापारियों एवं नागरिकों से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया है। ट्रेड फेयर एक्सपो की तिथि एवं स्थान की औपचारिक घोषणा शीघ्र किए जाने की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर,परविन्द्र सिंह राठौड़, वेदप्रकाश अग्रवाल, प्रेम शंकर जोशी, शिव सिंह शेखावत, जनक प्रकाश हर्ष, बंजरंग लाल सेवग, तोलाराम चांडक, साजिद सुलेमानी, सत्यनारायण सिगोदिया, शान्ति लाल कोचर, शंकर अग्रवाल, रतन लाल सोमानी, भानू प्रकाश शर्मा, प्रशांत कंसल, भागीरथ जाखड़, पवन के राजपुरोहित, दर्शन जैन, ज्योति सुखानी बैठक में मौजूद रहें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!