Bikaner Live

17 को पेंशनर दिवस,पेंशनर्स की मांगों का ज्ञापन उप खंड अधिकारी को सौंपेंगे
soni

राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पेंशनर दिवस 17/12/2025 को मनाया जायेगा तथा  पेंशनर्स की मांगों का ज्ञापन उप खंड अधिकारी को देंगे। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

पेंशनर समाज के अध्यक्ष  करणीसिंह बाना व मंत्री सत्यनारायण योगी ने संयुक्त रूप से बताया कि सरदारशहर रोड पर स्थित पेंशनर भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वयोवृद्ध 10 पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। इसमे  शिक्षा विभाग के छोगमल शर्मा, गुलाब सिंह राठौड़, विनोद शर्मा, चंदूलाल विश्नोई, समसूदीन को सम्मानित किया जायेगा इसी प्रकार जलदाय विभाग के श्रवण महर्षि, हनुमदास स्वामी, गोपालदास स्वामी, सुरेशचंद गुप्ता एवं  राज. पुलिस  के पीथाराम का सम्मान किया जायेगा । सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष श्याम महर्षि करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात  सभी पेंशनर 8 वें वेतन आयोग में पेंशनर को पूर्व की सरकारों द्वारा नियमानुसार दिए गए लाभ के अनुरूप लाभ नहीं दिया जाकर पेंशनर की उपेक्षा की है । इसी को लेकर प्रधानमंत्री महोदय के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया जाएगा। इस संपूर्ण कार्यक्रम में सभी  पेंशनर साथियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में 17 दिसंबर 2025 को पेंशनर समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो। तथा  तत्पश्चात पेशनरस अपनी वाजिब मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी ज्ञापन देंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!