Bikaner Live

रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी
soni

सुगम रेल संचालन हेतु सुरतपुरा-सादुलपुर रेलखण्ड पर किया जा रहा है दोहरीकरण कार्य


रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के सुरतपुरा-सादुलपुर रेलखण्ड के मध्य चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-

*रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 21.01.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा दिनांक 21.01.26 को रद्द रहेगी।

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 54764, श्रीगंगानगर-सादुलपुर रेलसेवा जो दिनांक 21.01.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह सुरतपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सुरतपुरा-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 54763, सादुलपुर-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 21.01.26 को सादुलपुर के स्थान पर सुरतपुरा से प्रस्थान करेगी । अर्थात यह रेलसेवा सादुलपुर-सुरतपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 21.01.26 को बठिण्डा के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 54704, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 20.01.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सादुलपुर-बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी

5. गाडी संख्या 04705, हनुमानगढ-जयपुर रेलसेवा दिनांक 21.01.26 को हनुमानगढ के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा हनुमानगढ-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 21.01.26 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा झाडली, चरखी दादरी, भिवानी व हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 21.01.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी व झाडली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 19807, कोटा-सिरसा रेलसेवा जो दिनांक 20.01.26 को कोटा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लोहारू-रेवाडी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा रेवाडी व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!