Bikaner Live

अब मिलेगी बीकानेर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लगेज लॉकर्स की सुविधा

बीकानेर मंडल पर यात्री सुविधाओं में विस्तार

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लगेज लॉकर्स की सुविधा,

शीघ्र होगी प्रारंभ

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बीकानेर  रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 06 की पर डिजिटल लगेज लॉकर सुविधा शुरू की जाएगी l  यह पहल यात्रियों को उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है l इस सुविधा के माध्यम से यात्री स्टेशन पर अपने सामान को सुरक्षित रूप से डिजिटल लॉकर में रख सकेंगे l लॉकर के उपयोग के लिए यात्री को अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से वह लॉकर को सक्रिय कर सकेगा l इस प्रक्रिया में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी l
यात्री इस प्रकार से कर सकेंगे उपयोग: इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्री डिजिटल पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करेंगे l एक बार रजिस्ट्रेशन (नाम और ईमेल आईडी सहित) पूरा करने के बाद, यात्री लॉकर का साइज (लार्ज, मीडियम, स्माल) चुन सकता है l यात्री द्वारा साइज़ और समय (6 घंटे व 24 घंटे) में से सलेक्ट करने के बाद पैनल पर प्रदर्शित QR कोड स्कैन कर पेमेंट करके इस डिजिटल लगेज लॉकर का उपयोग कर सकेंगे l  इसी प्रकार यात्री अपना सामान डिजिटल लॉकर से वापस प्राप्त करने के लिए अपना मोबाइल नम्बर, OTP डालकर अपना सामान प्राप्त कर सकता है l यात्रियों को इस सुविधा से न केवल बीकानेर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सामान की सुरक्षा मिलेगी, बल्कि यह रेलवे द्वारा डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!