Bikaner Live

सुुगम रेल संचालन हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे के फुलेरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य
soni


*रेलसवाएं प्रभावित रहेगी*

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल के फुलेरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 19619, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 30.12.25, 04.01.26,13.01.26,18.01.26, 19.01.26, 20.01.26, 25.01.26 एवं 26.01.26 (08 ट्रिप)को फुलेरा के स्थान पर पीपली का बास से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-पीपली का बास स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 19620, रेवाडी- फुलेरा रेलसेवा जो दिनांक 30.12.25, 04.01.26,13.01.26,18.01.26, 19.01.26, 20.01.26, 25.01.26 एवं 26.01.26 (08 ट्रिप) को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पीपली का बास स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पीपली का बास – फुलेरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 19620, रेवाडी- फुलेरा रेलसेवा जो दिनांक 28.12.25 को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पीपली का बास स्टेशन पर 50 मिनट रेगूलेट रहेगी।

2. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 29.12.25, 03.01.26, 12.01.26, 17.01.26, 18.01.26, 19.01.26, 24.01.26 एवं 25.01.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मार्ग में जयपुर मंडल पर 01 घंटे रेगूलेट रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!