
नोखा में गीता स्मरण परीक्षा का भव्य आयोजन 1938 विद्यार्थियों ने लिया भाग
नोखा l मानव प्रबोधन प्रन्यास, श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी बीकानेर द्वारा प्रायोजित गीता स्मरण परीक्षा का 16 दिसंबर को नोखा की 13 स्कूलों में भव्य आयोजन हुआ।
नोखा प्रभारी पवन चांडक ने बताया कि इस बार ये परीक्षा 2 चरण में होगी। प्रथम चरण के भव्य आयोजन में आज नोखा की 11 स्कूल व रोड़ा की 2 स्कूल ( 13 स्कूलों ) के लगभग 1938 बालक – बालिकाओं ने भाग लिया l द्वितीय चरण की परीक्षा की घोषणा जल्द ही कर दी जायेगी। प्रथम चरण में सम्मलित होने वाली स्कूल :-
1. महात्मा गाँधी राजकीय स्कूल, रोड़ा
2. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रोड़ा
3. संस्कार विधा विहार, नोखा
4. फर्स्ट स्टेप इंग्लिश स्कूल, नोखा
5. श्री ओम पब्लिक इंग्लिश स्कूल, नोखा
6. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुथारो का बास, नोखा
7. चाचा नेहरू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा
8. बालवाडी शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा
9. जय भवानी शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा
10. हीराबाई गट्टाणी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा
11. संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नोखा
12. ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, नोखा
13. आदर्श राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा
इस परीक्षा में 4-5-6 कक्षा के विद्यार्थियों ने निर्धारित श्लोकों में से जितने श्लोक पर्यवेक्षकों को अर्थ सहित सुनाये उतने श्लोकों के लिए प्रति श्लोक 10 रुपए ( 5 रुपए श्लोक के और 5 रुपए हिन्दी अर्थ के ) तुरंत पुरस्कार स्वरूप दिए गए। कक्षा 7 से 12 तक के विधार्थियों को निर्देशित श्लोक अर्थ सहित लिखने से प्राप्त पुरस्कार स्वरुप धन राशि जल्द ही उनके स्कूलो में उनको दी जायेगी। इस धनराशि के साथ सभी स्कूलो में गीता लिखित परीक्षा 2025 के पुरस्कारों का भी वितरण किया जाएगा l प्रत्येक कक्षा में निर्धारित मापदंड के अनुसार प्राप्त विजेताओ को बैग्स, रजिस्टर, कॉपियां, पेन आदि पुरस्कार स्वरूप दिए जायेगे l नोखा में पुष्पा देवी-बाबूलाल चांडक के यहां महाराज श्री का सत्संग का भव्य आयोजन रखा गया l
इस परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु बीकानेर से श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी के मठाधीश स्वामी श्री विमर्शानन्दगिरि महाराज के सान्निध्य में हरीश जी शर्मा के नेतृत्व में 30 पर्यवेक्षक नोखा आये। नोखा प्रभारी पवन चांडक ने बताया की नोखा में महावीर साध, इंदरचंद मोदी, रामदयाल गहलोत, बजरंग पंचारिया, कंचन सेवग, प्रिया राठी, धर्मेंद्र गहलोत, यश चांडक, मनोज साध, बबलू, लक्ष्मण पंचारिया, नवदीप करनानी, मीनू शर्मा, रितु शर्मा, सीताराम सोनी, अजय सिंह, घनश्याम सारस्वत, पवन तोषनीवाल, मेघराज सिंह, छत्रपाल सिंह, गौरव, निकिता सेवग, माया जोशी, श्री किशन शर्मा, नारायण गहलोत, गजानद सारस्वत, हष् गहलोत, अरविन्द पारीक, कानू प्रताप सिंह, महेंद्र जी सहित अन्य साधकगणो और सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापको और अध्यापको ने पूर्ण भक्ति भाव से सहयोग किया। शिवमठ, शिवबाडी के मठाधीश स्वामी श्री विमर्शानन्दगिरि महाराज ने सभी सम्मिलित स्कूलो को आशिर्वाद प्रदान किया और मानव प्रबोधन प्रन्यास बीकानेर के नोखा पर्यवेक्षक हरीश जी शर्मा ने सभी प्रधानाध्यापको को धन्यवाद कहा l
















