Bikaner Live

पेंशनर समाज नोखा ने पतंजलि की दवाये R.G.H.S में शामिल करवाने का आग्रह किया



नोखा l राजस्थान पेंशनर समाज नोखा ने प्रबंधक दिव्य आयुर्वैदिक फार्मेसी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार को पत्र भेज कर आग्रह किया है कि राजस्थान में सेवा निवृत्त कार्मिकों  ( पेंशनरो ) और वर्तमान कार्मिकों को राजस्थान में राज्य सरकार की स्कीम R.G.H.S राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत निशुल्क दवाई मिलती है। मिलने वाली दवाओ की सूची में विभिन्न कंपनियों जैसे डाबर, झंडू, वेधनाथ, मोहता, दीनदयाल, हिमालय, नवजीवन आदि कई कंपनियों की दवाई मिल रही है लेकिन आम लोगों की पसंदीदा और कारगर के साथ-साथ अन्य कंपनियों से सस्ती पतंजलि दवाई नहीं मिल रही है और राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली लिस्ट में भी नहीं होने के कारण राज्य के पेंशनर और कार्मिकों को नहीं मिल रही है । राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इंदरचंद मोदी ने प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!