Bikaner Live

महाराष्ट्र में उठा बीकानेर गोचर-ओरण का मुद्दा, संत-महात्माओं ने कहा- जरुरत पडऩे पर बीकानेर करेंगे कूच

बीकानेर/नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में दो दिवसीय अखिल भारतीय संत समिति की राष्ट्रीय चिंतन बैठक आयोजन किया गया। अखिल भारतीय संत समिति के सहमंत्री श्री सरजूदासजी महाराज ने इस राष्ट्रीय चिंतन बैठक में बीकानेर के गोचर व ओरण मुद्दे को साझा किया। गोचर व ओरण के संरक्षण हेतु उपस्थित सभी संत समाज ने गंभीरता दिखाई और आंदोलन में शामिल होने की सहमति प्रदान की। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि गोचर व ओरण मुद्दा केवल बीकानेरवासियों के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है, गौमाता के संरक्षण हेतु संत-समाज सदैव अग्रणी रहेगा। श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री अविचंददासजी महाराज एवं राष्ट्रीय महामंत्री संत श्री जितेन्द्र पुरी महाराज के सान्निध्य में राष्ट्रीय चिंतन बैठक में देशभर से पधारे पूज्य संत-महात्माओं के सान्निध्य में धर्म, राष्ट्र, समाज एवं संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-मंथन हुआ। 2027 में नासिक में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ मेले हेतु मेला प्रभारी गिरीश महाजन जी ने 50,000 वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post