Bikaner Live

बीकानेर संभाग मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का स्वागत, सुशासन पखवाड़ा रथ यात्रा की प्रगति की समीक्षा
soni


बीकानेर।
भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर संभाग मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवम् देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके पश्चात संगठनात्मक बैठक आयोजित कर प्रदेशभर में चल रही सुशासन पखवाड़ा रथ यात्रा की प्रगति, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन पखवाड़ा रथ यात्रा को आमजन से सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। रथ यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, विकास कार्य और सुशासन की उपलब्धियां प्रभावी रूप से जनता तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रथ यात्रा के दौरान प्राप्त जनसमस्याओं, सुझावों और अनुभवों को संकलित कर संगठन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन का नया मॉडल स्थापित हुआ है। रथ यात्रा के दौरान जनता का उत्साह यह दर्शाता है कि सरकार के कार्यों पर जनविश्वास मजबूत हुआ है।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल गहलोत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर, महावीर चारण, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला राजेंद्र पंवार, दिलीप सिंह आड़सर, तोलाराम कूकना, कोजुराम सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, किशन चौधरी झमकू देवी, पवन स्वामी, राम कुमार व्यास, जोगेंद्र शर्मा, महेंद्र ढाका, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आबड़सर, दिनेश चौहान, दिनेश गोलछा, आशा आचार्य, मुकेश ओझा, संतोष महाराज, सुभाष वाल्मीकि, भवानी पाइवाल, निशांत गौड़, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!