Bikaner Live

श्री दुर्गा मंदिर में संगीतमय भागवत कथा 19 से 25 दिसंबर तक
soni

बीकानेर 17 दिसंबर।  जस्सूसर गेट के बाहर भगवती फाऊंडेशन कोलकाता की ओर से संचालित से दुर्गा माता मंदिर में 19 से 25 दिसंबर दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक संगीत में भागवत कथा होगी।  कथा का वाचन विवेचन वृंदावन के आचार्य विक्रम जी करेंगे । मंदिर के संस्थापक प्रकाश कुमार मोहता ने वर्चुअल माध्यम से बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि आचार्य विक्रम जी देश के विभिन्न स्थानों पर कथा कर चुके हैं। दुर्गा माता मंदिर के पीछे  मोहता गार्डन में पहली बार होने वाली भागवत कथा के लिए 2000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। कोलकाता आए पन्नालाल कोठारी और मंदिर के व्यवस्थापक पूर्व कैप्टन भीवाराम ने बताया की भागवत कथा के दौरान 22 को नंद उत्सव 23 को गिरिराज पूजा, 24 को श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह पर उत्सव मनाया जाएगा तथा की पूर्णाहुति हवन के साथ 25 दिसंबर को होगी ।कथा के प्रथम दिन मंदिर परिसर में कलश यात्रा निकाली जाएगी मंदिर के पंडित वृंदावन के अमित कुमार मिश्रा और अंकित कुमार मिश्रा पूजन कर कलश की प्रतिष्ठा करवाएंगे।
  दुर्गा माता मंदिर में मूल नायक देवी आठ भुजा वाली देवी की प्रतिमा भगवान गणेश, दत्तात्रेय,श्रीनाथजी,  हनुमान जी की प्रतिमाओं पर विशेष  शृंगार  किया जाएगा तथा मंदिर में सजावट की जाएगी । कथा के लिए 25 गुणा 30 वर्ग फीट का मंच बनाया गया है । कथा में संगीत में प्रस्तुति देने के लिए 10 संगीतकारों का दल व कथा वाचक आचार्य विक्रम जी 18 दिसंबर को बीकानेर पहुंचेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!