Bikaner Live

नोखा पैशनरों ने 8वा वेतमान लाभ देने सहित 7 सूत्री ज्ञापन सौंपा
soni

नोखा । राजस्थान पेंशनर समाज नोखा ने पैशनरों को 8वा वेतमान लाभ देने सहित 7 सूत्री ज्ञापन प्रधान मंत्री एवं वितमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया
नोखा राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा नोखा ने प्रांतीय ओर जिला शाखा के आहवान की पालना में बुधवार 17 दिसम्बर 2025 को पेंशनर दिवस के रूप में मनाने हेतु नोखा तहसील परिसर स्थित श्री अर्केश्वर महादेव मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षत पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्र चन्द ने की। बैठक के दौरान संगठन के संगठन मंत्री ओमप्रकाश भादू ने देश के प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री को दिये जाने वाले 7 सूत्री ज्ञापन का पठन किया और संयुक्त मंत्री सत्यनारायण पारीक से प्रत्यक बिंदू को सरल भाषा में संक्षित रूप से बताया। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथसिंह, मंत्री हुकमसिंह, व उपाध्यक्ष खीमसिंह, भवरलाल पुनिया, रघुनाथ विश्नोई, डा० हरीराम पेडिवाल, डा. ओ.पी सोमाणी, अमरसिंह बिक्का, महावीर साध, जयदयाल व्यास, केशवराम चौधरी, भोपालराम छींपा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इनके अलाव नोखा सहित दूर दराज के ग्रामों से आए पांच दशक से अधिक पेंशनरों ने सभी के विचारों का समर्थन किया। इसके पश्च्यात बड़ी तादाद में पेंशनर जुलुस के रूप में नारे लगाते हुए नोखा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और वित मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नाम के दो 7 सूत्री ज्ञापन उप खंड अधिकारी गोपाल जांगीड़ को दिया । इस दौरान यहाँ उपस्थित नोखा के उपकोसाधिकारी रमेश कुमार व्यास ने जुलुस में अच्छी खासी उपस्थितिः व एकता को देख कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे शुभकामनाए दी। जुलूस की अगुवाई संगठन अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी पेंशनर समाज जीन्दाबाद, हम सब एक है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। मोदी ने एक बेरासर गांव से ही अमरसिंद बिक्का, महावीर साध के साथ सोहनलाल कुम्हार रामकरण कुम्हार, इन्दसिंह बिक्का और बीरबल सारण के आने से प्रसन्नता व्यक्त की। भंवरलाल बिश्नोई, रामप्रताप बिश्नोई, बस्तीराम नाई, चांद रतन कुम्हार , पन्नालाल दाधीच, भंवरलाल सोनी, सत्यनारायण सेवग, सतीश चन्द्र साथ, महावीर पारीक, कन्हैयालाल नाई, चुनाराम लखारा, अमचन्द लखारा, तिलोकचन्द लखारा, हरीराम बारूपाल, बीरबलराम जाखड़, सुरजाराम विश्नाई, चम्पालाल सारण, जोराराम मेघवाल आदि सभी ने नारे लगाने में दम खम दिखामा।  इनमें अस्वस्थ हरिकिशन गोदारा भी पिछे नहीं रहे नारे लगाये । ज्ञापन देने के बाद अध्यक्ष मोदी ने सभी का भाव पूर्वक आभार जताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!