


बीकानेर, 17 दिसंबर। साइबर थाना बीकानेर ने साइबर सुरक्षा जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर बास, बीकानेर में आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर अपराध और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर श्री शिवकुमार शर्मा, प्रोग्रामर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया और इसके साइबर अपराध में प्रयोग की जानकारी दी। साइबर दीदी सुशीला ने छात्राओं को साइबर अपराध, सावधानियों और राहत तंत्र से अवगत कराया। सुश्री जया सोनी ने टोल फ्री नंबर 1930, cybercrime.gov.in और मोबाइल नंबर 7877045498 पर कार्य करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में छात्राओं, अध्यापकों और मोहल्लेवासियों ने भाग लिया। सक्षम विकास सेवा समिति जोधपुर के संरक्षक गजेंद्र सिंह ने इस वर्कशॉप को व्यक्तिगत और सामाजिक सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया।














