वाहनों के आवागमन हेतु रहेगा पूर्णतया बंद
बीकनेर रेल मंडल के चूरू-रतनगढ़ खंड पर मोलीसर बड़ा गाँव के पास स्थित RUB संख्या-2C (किमी 300/22-23, OHE मास्ट के समीप) पर ड्रेनेज सुधार कार्य होने के कारण दिनांक 18.12.25 से आगामी 28 दिनों तक वाहनों के आवागमन हेतु पूर्णतया बंद रहेगा l उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन हेतु वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग आरयूबी संख्या 2BB (किमी 298/39) का प्रयोग करें l आमजन से अनुरोध है कि इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे/प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।














