Bikaner Live

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में फगेडिया को मिला चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार
soni


बीकानेर जिला उद्योग संघ के विद्युतीय सलाहकार है एम. एस. फगेडिया

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समारोह में रिटायर्ड चीफ इंजीनियर जोधपुर डिस्कोम एम. एस. फगेडिया को सम्मानित किया गया | इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू थी | फगेडिया को केन्द्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर और विद्युत एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्रीपाद नायक ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया | एम.एस. फगेडिया बीकानेर जिला उद्योग संघ के विद्युतीय सलाहकार भी है और उन्हें ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर यह चौथी बार सम्मान मिला है | बढती ऊर्जा की मांग को देखते हुए पचीसिया ने बताया कि भविष्य में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने में हमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और इसके लिए सभी वर्ग के ऊर्जा उपयोग लेने वाले नागरिकों को जागरूक होकर ऊर्जा संरक्षण हेतु ध्यान देना होगा |   

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!