Bikaner Live

एआईसीसी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम में बीकानेर पहुंची -सम्भाग प्रभारी मीनाक्षी सेठी

एआईसीसी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा युवाओं को पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, अनुसंधानकर्ता व जनसम्पर्क समन्वयक इत्यादि के रूप में प्रशिक्षित करने और कार्य अवसर देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों का रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में एआईसीसी  राष्ट्रीय समन्वयक व सम्भाग प्रभारी मीनाक्षी सेठी ज़ैदी ने बीकानेर सम्भाग से आए युवाओं से ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार किया। इस अवसर पर मीनाक्षी ने बताया कि आवेदन करने वालों की संख्या बहुत थी, परन्तु एआईसीसी टेलेंट हंट कमेटी ने उनमें से संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नए चेहरों की छंटनी की है, जिनका साक्षात्कार और मूल्यांकन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और नए चेहरों को मौका देना, संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान, मीडिया और जनसंपर्क के लिए प्रशिक्षित प्रवक्ता और पैनलिस्ट तैयार करना हैं। चयनित प्रतिभाओं को पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और लोगों की आवाज बनने का मौका दिया जाएगा। साक्षात्कार कार्यक्रम में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, कर्नल शिशुपाल सिंह निर्णायक मण्डल सदस्य के रूप में मीनाक्षी सेठी ज़ैदी के साथ साक्षात्कार के समय मौजूद रहें।
जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि साक्षात्कार कार्यक्रम में गजराज कंवर, नवनीत कौर, एड. सद्दाम हसैन, नितिन वत्सस, एड. रोहित कुमार कुमावत, कल्याणदान, एड. प्रमेन्द्र खीचड़, भीखाराम मेघवाल, शोभाराम सारण, अत्ता हुसैन कादरी, मुकेश कुमार गोदारा, यशु चाण्डक, यागेश मेघवाल, मेहाराम चौधरी, हंसराज, जयप्रकाश, सुरेन्द्रसिंह सूच, रोहित कुमार कुमावत, मूलाराम भादू, लालचन्द, रामेश्वर चावंरिया, पन्नालाल मेघवाल आदि उपस्थित रहें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!