Bikaner Live

मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: क्लस्टर कैंपों का होगा आयोजन
soni

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बीकानेर, 18 दिसम्बर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। इस दौरान मतदाताओं और नव मतदाताओं के पंजीकरण के लिए क्लस्टर कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 22 और 23 दिसंबर को जिले के समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय को क्लस्टर बनाते हुए शिविरों का आयोजन होगा। इसमें स्कूल और कॉलेज के ईएलसी नोडल तथा कार्यकारी समिति कैंपस एंबेसडर, एनसीसी और एनएसएस के वालंटियर भागीदारी निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेज ईएलसी को क्लस्टर बनाते हुए जिले के विशेष विद्यालयों और आवासीय विद्यालय एवं पीडब्ल्यूडी वोटर्स के लिए कार्यरत सीएसओ, एनजीओ और पंचायती राज संस्थाओं में 29 दिसंबर को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भागीदारी निभाएंगे।
श्रीमती वृष्णि ने बताया कि इसी क्रम में ट्रांसजेंडर वोटर्स के लिए डेरों, हवेलियों और ट्रांसजेंडर वोटर्स के निवास स्थान पर डोर-टू-डोर सर्वे कार्य के लिए क्लस्टर कैंप 6 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
वही पीवीजीटी, डिनोटिफाइड, नोमेडिक और सेमी नोमेडिक ट्राइब्स के लिए संबंधित एआरओ द्वारा चिन्हित स्थानों पर 6 जनवरी को यह शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जेंडर रेशो बढ़ाने के लिए महिला क्लस्टर कैंप का आयोजन 10 जनवरी को जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। इनमें महिलाओं और नव विवाहित महिलाओं की भागीदारी रहेगी। इन शिविरों में सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, राजीविका के स्वयं सहायता समूह, ग्राम विकास अधिकारी नगर निगम और नगर पालिका के कार्मिक, बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी क्लस्टर शिविरों का आयोजन निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार किया जाए। उन्होंने उनके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार यादव, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!