Bikaner Live

आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर गंगाशहर का नए स्थान पर विधिवत शुभारंभ
soni

आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर गंगाशहर का नए स्थान पर विधिवत शुभारंभ

बीकानेर,गंगाशहर। आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) गंगाशहर का नए स्थान (नई लाइन सोनू स्वीट्स के पास वाली गली) पर स्थानांतरण शुभारंभ जैन संस्कार विधि के अनुसार गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ‘जैन संस्कारक’ युवक रत्न राजेंद्र जी सेठिया के सान्निध्य में पवन छाजेड़, पीयूष लूणिया, भरत गोलछा, विपिन बोथरा एवं देवेंद्र डागा द्वारा विधि-विधानपूर्वक मांगलिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) गंगाशहर के मंत्री मांगीलाल बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शुभ अवसर पर भामाशाह हड़मान मल जी रांका, सभा के पूर्व अध्यक्ष अमरचंद जी सोनी, सभा मंत्री जतन संचेती, एटीडीसी के राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूणिया, अभातेयुप साथी विजेंद्र छाजेड़, मांगीलाल लूणिया, महावीर फलोदिया सहित तेयुप टीम के अनेक साथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में जैन संस्कारक पवन छाजेड़ ने जैन संस्कार विधि की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय से अपने मांगलिक अवसरों को जैन संस्कार विधि के माध्यम से संपन्न कराने का आग्रह किया।
जैन संस्कारक युवक रत्न राजेंद्र जी सेठिया ने आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के पुनः शुभारंभ पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के अंत में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के अध्यक्ष ललित राखेचा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!