नोखा पेंशनर समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय हड्डी रोग परामर्श शिविर में प्रथम दिन 19 दिसम्बर को पेंशनर समान के नर-नारी पेंशनर्स फेमेली पेंशनरों के साथ-साथ कुछ अन्य रोगियों ने भी शिविर में पहुच कर लाभ लिया प्रथम दिन करीब 30 रोगियो जिनमे 12 महिलाए थी महिलाओं में मुख्यतः सजन कंवर बेरासर, मधु देवी सारण, गोमती, चम्पा, आशा, सुमित्रा,विमला श्रीमती प्रहलाद दास आदि थी। पुरुषों में प्रिसिपल भंवरलाल पुनिया, तहसीलदार शिवकिशन सोनी, विकास अधिकारी अमरासिंह बिक्का, डॉ खीमसिंह, भंवरलाल विश्नोई, भंवरलाल सोनी, पुनम चन्द सोनी भामटसर, सुखाराम नायक श्रीबालाज, आदि थे पेंशनर समाज के अध्यक्ष इंद्र चंद मोदी ने बताया कि अहमदाबाद से पधारे हड्डी रोग विशेषज्ञ सुप्रसिद्ध एवं मेडलिस्ट डा. विजय बंग
(माहेश्वरी) ने सभी रोगियों की अच्छी तरह जांच पड़ताल करते हुए उन्हे परामर्श दिया साथ ही एक्सरसाइज करने की सलाद दी। तथा निःशुल्क दवाएं भी दी ।
शिविर का आज दूसरा दिन
शिविर के आयोजक राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इंद्र चन्द्र मोदी ने कहा कि शिविर के दूसरे एव अंतिम दिन शनिवार को हड्डी रोग के रोगियो जिसमे आमजन शिविर का लाभ लेंगे अगर कोई पेंशनर्स भी आयेंगे तो उन्हें भी लाभ मिल सकेगा। डा. विजय बंग और उनके साथ आये सहयोगी अनिल भट्टड के कार्यकलापों और व्यवहार की प्रशंसा की। तथा हड्डी रोग के सम्बन्धितों से आज कैम्प से लाभ लेने की अपील की।













