Bikaner Live

रवीन्द्र रंगमंच पर हुआ राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का सीधा प्रसारण

सात महिलाओं को राजस्थान महिला निधि के तहत 1 करोड़ 74 लाख का ऋण वितरित

बीकानेर, 19 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में धौलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का सीधा प्रसारण रवीन्द्र रंगमंच पर किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिलीप कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार, महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डाॅ. अनुराधा सक्सेना, राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री सुभाष बिश्नोई, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री सत्येन्द्र सिंह राठौड़, जिला प्रबंधक मणिशंकर हर्ष सहित राजीविका के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक श्री व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में गत दो वर्षों में महिला कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिससे महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। इस दौरान उन्होंने राजस्थान महिला निधि के माध्यम से जिले के विभिन्न ब्लॉक की सात महिलाओं को 1 करोड़ 74 लाख रुपए ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!