

बीकानेर, 19 दिसम्बर। पूगल की आडूरी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन हुआ। उपखंड अधिकारी दिव्या विश्नोई ने इसका निरीक्षण किया और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।आगामी शिविरों के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों का गंभीरता से क्रियान्वयन किया जाए। इस दौरान तहसीलदार अशोक पारीक, विकास अधिकारी गोपाराम मेघवाल व सह-विकास अधिकारी हरिराम मौजूद रहे।













