Bikaner Live

शिक्षा सारण का सर्किट हाउस पर भव्य स्वागत
soni

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से डॉ. करणीसिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद,नई दिल्ली में आयोजित 68 वीं नेशनल शूटिंग चेम्पियनशिप कंपीटिशन (10मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा )में बीकानेर  की बेटी शिक्षा सारण  ने इतिहास रचते हुए 1 स्वर्ण और 2 ब्रॉन्ज सहित 3 मैडल जीतकर आज पहली बार बीकानेर  आगमन पर बीकानेर के सैकडो की तादाद में गणमान्य नागरिकों ने सर्किट हाउस पर भव्य स्वागत किया ।
शिक्षा सारण के सर्किट हाउस में स्वागत करने वालो में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (कांग्रेस)श्री यशपाल गहलोत,प्रदेश कांग्रेस महासचिव जियाउर रहमान आरिफ PCC सचिव शिवलाल गौदारा , जिला महामंत्री रामनारायण ज्याणी व विक्की चड्ढा,रिटायर्ड सूबेदार बीरबल मूंड,देहात अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकरम सम्मा, OBC अध्यक्ष ग्रामीण ओमप्रकाश सेन,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल,प्रदेश महिला महासचिव शशिकला राठौर,OBC जिला अध्यक्ष उमा करल युवा नेता गौरव यादव, भूमिविकास चेयरमैन रामनिवास गौदारा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास सारण,प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव धनराज गौदारा,युवा नेता कर्ण कस्वां,समाजसेवी सुरेंद्र कस्वां व नारायण गेपाल शिव सुथार,जोधपुर से आये व्यवसायी ललित जांगिड़,पहलवान धर्माराम गाट, PTI मदन कस्वां शहर कांग्रेस से मनोज किराडू,शिव गहलोत,उरमूल ट्रष्ट से श्री रमेश सहारण, मंडी कारोबारी लेखराम सायच, फ्रूट मंडी से राजाराम लेघा, महेश लेघा,मालासी पूर्व सरपंच राजपाल कुलहरी,मिशन इंस्टीट्यूट से श्री महेश सारण शहर कांग्रेस के मनोज चौधरी,बबलू पंवार,जयदीप वाल्मिकी,मैक्स नायक,संजय सांखला,ठाकुर गहलोत पूर्व कोच अनिल कुमावत एवं शूटिंग बीकानेर के साथी सहित सेकड़ो लोगो ने शिक्षा सारण का शॉल, साफा,फूलमालाओं व पुष्पवर्षा से शानदार स्वागत किया ।
तत्पश्चात शिक्षा ने डूडी पेट्रोल पंप पहुंचकर रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके भाई श्री भगवानाराम डूडी से आशीर्वाद लिया ।
कार्यक्रम का समापन शिक्षा के पैतृक निवास नया शहर थाने के सामने हुआ जहां उसके परिवारजन रिश्तेदार और पड़ोसियों ने आतिशबाजी व पुष्पवर्षा करके स्वागत किया जहां जलपान के बाद शिक्षा ने और उनके पिता मनोज सारण ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!