Bikaner Live

अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिवस पर देशनोक में सेवा कार्य
soni


बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में
बीकानेर।
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा सेवा कार्य आयोजित किए गए। बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में देशनोक स्थित मां करणी गौशाला में गौसेवा की गई, जहां गौवंश को गुड़ खिलाया गया।
इस अवसर पर मां करणी के दरबार में धोक लगाकर अर्जुन राम मेघवाल के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा तथा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों में सहभागिता कर जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!