
बीकानेर, 20 दिसम्बर। रोटरी क्लब द्वारा गंगाशहर में संचालित आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय की ओर से शनिवार को डॉ.राम स्वरूप सिंहला एवं श्री सुसवाणी माता मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से मोरखाना में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया।
अस्पताल के संस्थापक समाजसेवी व वरिष्ठ रोटेरियन चंपालाल डागा ने बताया कि शिविर में अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.आशीष जोशी व अस्पताल की टीम ने 175 रोगियों के आंखों की जाँच कर निःशुल्क उचित दवाइयां व परामर्श प्रदान किया। ं शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के चुना गया, उनका रविवार को गंगाशहर स्थित चिकित्सालय में ऑपरेशन किया जाएगा। चिकित्सालय की बस से सभी रोगियों को बीकानेर स्थित अस्पताल लाया गया। सभी रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन रविवार को निःशुल्क किए जाएंग। सभी रोगियों व उनके सहयोगियों के रहन, खाने, और बिस्तर आदि की व्यवस्था अस्पताल की ओर से निःशुल्क सुलभ करवाई गई है। ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को 22 दिसम्बर को वापस मोरखाना भिजवाया जाएगा।














