Bikaner Live

अक्कासर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कल से


बीकानेर, 20 दिसम्बर। निकटवर्ती गांव अक्कासर में रविवार से 27 दिसम्बर तक स्वर्गीय गंगाविशन, आशा देवी, राम प्रताप एवं शांति देवी धुपड़ सोनी की स्मृति में संगीतमय भागवत  ज्ञान यज्ञ सचेतन झांकियों का आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन 28 को भोमियाजी महाराज के मंदिर में यज्ञ से होगा । कथा का वाचन विवेचन नोखा के पंडित महावीर महाराज करेंगे। प्रथम दिन रविवार को ठाकुरजी के मंदिर से कथा स्थल तक गाजे बाजे से भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी।
आयोजन से जुड़े रामूराम, पूनमचंद,भींयाराम, शंकर लाल, द्वारका प्रसाद कन्हैयालाल धुपड़ सोनी परिवार के सदस्यों ने शनिवार को विभिन्न व्यवस्थाओं को अतिम रूप् दिया। उन्होंने बताया कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। कथा में बीकानेर के साथ आस पास के गांवों के श्रद्धालु भी शामिल होंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post