Bikaner Live

माहेश्वरी भवन में हड्डी रोग का
निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल

बीकानेर, 20 दिसम्बर। श्री माहेश्वरी भवन ट्रस्ट, के तत्वावधान में 21 दिसम्बर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित माहेश्वरी भवन में निःशुल्क हड्डी रोग चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के सचिव बीकानेर निवासी, कोलकाता प्रवासी नरेन्द्र बाबू बागड़ी व ट्रस्टी श्रीकिशन राठी  ने बताया कि शिविर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक, स्विजरलैंड में सेवाएं दे चुके, गोल्ड मेडलिस्ट (रोबोटिक घुटना एवं कंधा विशेषज्ञ) डॉ.विजय बंग (माहेश्वरी) विभिन्न तरह के हड्डी संबंधी रोगों की जांच कर निःशुल्क परामर्श देंगे। शिविर के लिए 100 से अधिक रोगियों ने पंजीयन करवाया है। डॉ.बंग नोखा में भी शिविर में सेवाएं दे चुके है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post