Bikaner Live

मनरेगा योजना का नाम बदलने, कानूनी अधिकार समाप्त करने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सोमवार को
soni


भाजपा-आरएसएस द्वारा मनरेगा “महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना” को कमजोर करने, महात्मा गांधी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साज़िश के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तथा  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, बीकानेर द्वारा शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल व देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में आगामी 22 दिसंबर 2025 (सोमवार) को दोपहर 12:30 बजे गांधी पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में सभी जनप्रतिनिधिगण (लोकसभा प्रत्याशी,जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य, पार्षदगण इत्यादि) सहित जिला, ब्लॉक,मण्डल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण व सद्भावी कांग्रेसजनों को विरोध प्रदर्शन में आमंत्रित किया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!