Bikaner Live

एसपी मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध अस्पतालो में मनाया सुशासन दिवस,पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित

एसपी मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध अस्पतालो में मनाया सुशासन दिवस

पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित

बीकानेर, 25 दिसंबर 2025।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सुशासन दिवस मनाया गया. इस दौरान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एसएसबी) के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथाएसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया एवं एसएसबी अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी ने डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स तथा अन्य स्टाफ को सुशासन शपथ दिलाई. जिसमें सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, त्वरित निस्तारण और नवाचार के माध्यम से बेहतर लोकसेवा प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

शपथ मे एसपी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध पीबीएम अस्पताल, एसएसबी अस्पताल आदि के कार्मिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post