Bikaner Live

डॉ.अभिषेक कोठारी पीडियाट्रिक्स स्पेशलिटी परीक्षामें प्रदेश में अव्वल
soni

डॉ.अभिषेक कोठारी पीडियाट्रिक्स स्पेशलिटी परीक्षा
में प्रदेश में अव्वल

बीकानेर, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से आयोजित सहायक प्रोफेसर (मेडिकल शिक्षा) 2021 (पीडियाट्रिक्स) स्पेशिलिटी परीक्षा में बीकानेर के चूरू मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर बाल एवं शिशु रोग विभाग, डॉ.अभिषेक कोठारी जैन ने राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर बीकानेर को गौरान्वित किया डॉ.अभिषेक कोठारी के प्रदेश में प्रथम आने पर उनके पिता सेवानिवृत अतिरिक्त जिला कोषाधिकारी शांतिलाल कोठारी, माता श्रीमती सुमन कोठारी चाचा ओम प्रकाश-संगीता तथा भाई तरुण कोठारी को शुभ कामना दी।
डॉ. अभिषेक कोठारी ने एम.बी.बी.एस.की डिग्री 2013 जामनगर गुजरात से प्राप्त की तथा बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से एम.डी.(पीडियाट्रिक्स) की डिग्री तथा जोधपुर एम्स से फैलोशिप (पीडियाट्रिक्स एंडो क्राइनोलोजी) में प्राप्त कर पिछले ढाई वर्षों से चूरू के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में सेवाएं दे रहे है। उन्होंने बताया कि 2022 में हुई लिखित परीक्षा के बाद अजमेर में 22 व 23 दिसम्बर को साक्षात्कार के बाद यह परिणाम बुधवार 24 दिसम्बर को जारी किया गया। उन्होंने बताया कि देव, गुरु व धर्म तथा माता-पिता तथा गुरुजनों के आशीर्वाद से ही यह मुकाम हासिल कर पाएं है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल होने के बाद अब उन्हें प्रदेश की प्रमुख छह मेडिकल कॉलेजों में सेवा करने का मौका मिलेगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!