Bikaner Live

करणी कथा आज से,कलश यात्रा के साथ ही कथा 27 से 31 दिसंबर तक रहेगी

करणी कथा आज से,कलश यात्रा के साथ ही कथा 27 से 31 दिसंबर तक रहेगी

बीकानेर – जस्सुसर गेट के बाहर करणी माता मंदिर में श्री करणी कथा का आयोजन 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने जा रहा है। आयोजनकर्ता ने बताया कि कथा का आयोजन आमजन के सहयोग से 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मंदिर परिसर में चलेगा। 27 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे कलश यात्रा निकलेगी। कथा 1:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेगी। कथा सुनने आने वाले भक्तों के लिए चाय पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। कथा के हर दिन पांच जोड़े बैठ कर पूजा करवाएंगे। वैदिक मंत्रोचार के साथ कथा प्रारंभ होगी।अंतिम दिन 31 दिसंबर को महा प्रसादी का भव्य आयोजन होगा जिसमें भक्तगण बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सकेगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!