Bikaner Live

पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज,बैडमिंटन में पाराशर बने विजेता, राघव उपविजेता, शनिवार को व्यापारियों, पुलिस, चिकित्सकों व प्रशासन से होगा मुकाबला
soni

पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

बैडमिंटन में पाराशर बने विजेता, राघव उपविजेता, शनिवार को व्यापारियों, पुलिस, चिकित्सकों व प्रशासन से होगा मुकाबला

बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारम्भ शुक्रवार को करणी सिंह स्टेडियम में बैडमिंटन के मुकाबलों से हुआ। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि लोटस डेयरी के सुनीलम एवं जार के प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारु द्वारा टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पत्रकार श्याम मारु, नीरज जोशी, सुनीलम व हेमन्त मोदी का अभिनंदन किया गया। खेल प्रभारी राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला फस्र्ट इंडिया न्यूज के रेजीडेंट एडिटर लक्ष्मण राघव एवं न्यूज 21 के एडिशनल डायरेक्टर संजीव पाराशर के मध्य हुआ। इस कड़े मुकाबले में पाराशर विजेता बने। बीकानेर प्रेस क्लब के टूर्नामेंट में लगातार पिछले तीन बार बैडमिंटन का खिताब जीतने वाले लक्ष्मण राघव इस बार उपविजेता रहे। थर्ड पॉजिशन के लिए अलर्ट भारत से अनिल रावत एवं एसएसएसओ के सुमित बिश्नोई के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सुमित बिश्नोई ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में बलजीत गिल, विनय थानवी, शिव भादाणी, सुमेष्ता बिश्नोई, महावीर सिंह राजपुरोहित, मोहन कड़ेला, अरविन्द व्यास, सुमित व्यास, निखिल स्वामी, गिरिश श्रीमाली एवं बलदेव रंगा आदि प्रतिभागी रहे। शुभारम्भ अवसर पर जितेन्द्र व्यास, कौशलेश गोस्वामी आदि पत्रकार उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी ने बताया कि 27 दिसम्बर शनिवार को सुबह 10 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित, जिला उद्योग संघ से आगे द पावर प्ले स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!